विदेश की खबरें | हीथ्रो शुक्रवार देर रात से कुछ उड़ानों के सुरक्षित संचालन में सक्षम होगा : हवाई अड्डा प्रशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे के प्रशासन ने कहा है कि वह (हवाई अड्डा) शुक्रवार रात देर रात से ‘‘कुछ उड़ानों का सुरक्षित तरीके से संचालन करने में सक्षम’’ होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 21 मार्च लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे के प्रशासन ने कहा है कि वह (हवाई अड्डा) शुक्रवार रात देर रात से ‘‘कुछ उड़ानों का सुरक्षित तरीके से संचालन करने में सक्षम’’ होगा।

हीथ्रो हवाई अड्डे को शुक्रवार को लंदन में एक विद्युत उप केंद्र में आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से बंद कर दिया गया गया था। हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा था कि शुक्रवार को विमानों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

हवाई अड्डा प्रशासन ने शुक्रवार सुबह ही घोषणा कर दी थी कि पास के विद्युत उपकेंद्र में आग लगने के कारण हीथ्रो को रात 11.59 बजे तक बंद रखा जाएगा। हवाई अड्डा बंद होने से करीब 2,00,000 यात्री प्रभावित हुए।

उड़ान सेवा पर नजर रखने वाली ‘फ्लाइटरडार 24’ ने कहा कि हीथ्रो से आने-जाने वाली कम से कम 1,350 उड़ानें प्रभावित हुईं।

हीथ्रो ने बिजली कटौती के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

हीथ्रो के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घटना के बाद से हमारी टीम तेजी से स्थिति सामान्य करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम आज देर रात कुछ उड़ानें सुरक्षित रूप से संचालित करने में सक्षम होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अन्य हवाई अड्डों पर फंसे लोगों को लाने और यहां से प्रस्तावित उड़ानों के यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए कुछ उड़ानें संचालित करेंगे। कृपया तब तक हवाई अड्डे पर न आएं, जब तक कि आपकी विमानन कंपनी ने आपको ऐसा करने की सलाह न दे।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कल सामान्य परिचालन बहाल हो जाएगा। हम शीघ्र ही आगे की जानकारी देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता यात्रियों और हवाई अड्डे पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा है। यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में, हीथ्रो एक छोटे शहर जितनी ऊर्जा का उपयोग करता है, इसलिए पूर्ण और सुरक्षित संचालन बहाल करने में समय लग सकता है। हम इस घटना के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\