खेल की खबरें | हीथर ने विश्व कप 2021 के टलने पर कहा, उम्मीद है महिला क्रिकेट को हासिये पर नहीं घकेला जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महिला एकदिवसीय विश्व कप 2021 के स्थगन से ‘दुखी’ इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने उम्मीद जतायी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का यह फैसला सदस्य राष्ट्रों के लिए महिला क्रिकेट को हासिये पर घकेलने का ‘बहाना’ बनाने का मौका नहीं देगा।

लंदन, नौ अगस्त महिला एकदिवसीय विश्व कप 2021 के स्थगन से ‘दुखी’ इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने उम्मीद जतायी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का यह फैसला सदस्य राष्ट्रों के लिए महिला क्रिकेट को हासिये पर घकेलने का ‘बहाना’ बनाने का मौका नहीं देगा।

कोविड-19 के कारण आईसीसी ने टूर्नामेंट को 2022 फरवरी-मार्च तक स्थगित कर दिया लेकिन 29 साल की इस शीर्ष क्रिकेटर ने कहा कि टूर्नामेंट का ‘आयोजन हो सकता’ था।

यह भी पढ़े | ENG vs PAK 1st Test 2020: क्रिस वोक्स और जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया.

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो काफी निराशा हुई है। मुझे पता है अभी की स्थिति में यह मुश्किल फैसला है जिस पर काफी विचार किया गया होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में इसे आयोजित किया जा सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अगले 12 महीनों तक विश्व कप नहीं होने की स्थिति में विभिन्न क्रिकेट बोर्डों द्वारा महिला क्रिकेट को हासिये पर ढकेलने के लिए यह कोई बहाना नहीं होगा।’’

यह भी पढ़े | Juventus के नए कोच बने Andrea Pirlo.

न्यूजीलैंड कोरोना वायरस से सबसे कम संक्रमित देशों में से एक है जहां इसके महज 1569 मामले मिले जिसमें से ज्यादातर बीमारी से उबर चुके हैं।

न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप को छह फरवरी से सात मार्च 2021 तक खेला जाना था।

आईसीसी ने शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में महिला विश्व कप के इस 12वें सत्र को टालने का फैसला किया।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा था, ‘‘इस फैसले से सभी देशों को सबसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिये बेहतर अवसर मिलेगा । टूर्नामेंट की तीन अन्य टीमों को तय करने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट भी करना है।’’

स्थगित विश्व कप का प्रारूप 2021 की तरह ही होगा । भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं । इसके अलावा तीन टीमें क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से आयेंगी जो अब 2021 में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\