देश की खबरें | सीआईएसएफ जवान के सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में आग लगी, कर्मी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 43 वर्षीय जवान की जलने के कारण मौत हो गई । उनके सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में आग लग गई थी जिस वजह से वह झुलस गए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 43 वर्षीय जवान की जलने के कारण मौत हो गई । उनके सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में आग लग गई थी जिस वजह से वह झुलस गए थे।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले हेड कांस्टेबल आलोक कुमार इंदिरा गांधी स्मारक संग्रहालय पर ड्यूटी पर तैनात थे।

यह भी पढ़े | Delhi: हैवानियत की हदें पार, बुराड़ी में लिव-इन पार्टनर के 3 साल के बेटे से किया रेप, बाद में की हत्या.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमें तुगलक रोड थाने में रात करीब 10 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मृति पर तैनात सीआईएसएफ जवान जल गया है और पीसीआर वैन उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जा रही है और उनकी हालत नाजुक है।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर पुष्टि हुई कि उनके सुरक्षा बॉक्स में रखे हीटर में तब आग लग गई जब वह खाना गर्म कर रहे थे, जिससे वह झुलस गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा, कहा-बिहार में जिस प्रकार हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी.

अधिकारी ने बताया कि कुमार 60 प्रतिशत तक जल गए थे। उन्होंने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके और अस्पताल को दौरा किया है।

मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\