देश की खबरें | गुजरात के कुछ हिस्सों में लू चली, पाटन 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है और राज्य के उत्तरी क्षेत्र में पाटन 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बृहस्पतिवार को सबसे गर्म रहा।
अहमदाबाद, 11 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है और राज्य के उत्तरी क्षेत्र में पाटन 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बृहस्पतिवार को सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 मई के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, आणंद, सूरत, बोटाद, पोरबंदर, सुरेन्द्रनगर और कच्छ के कुछ हिस्सों में ‘लू’ चल रही है और इन क्षेत्रों में शुक्रवार को भी लू चलते रहने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, लोगों को धूप से निकलने से बचने, हल्के रंगों के सूती कपड़े पहनने और लू से बचने की सलाह दी गई है।
राज्य में पाटन शहर 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। राज्य में बृहस्पतिवार को कम से कम 12 अन्य जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)