देश की खबरें | महाराष्ट्र में गर्मी से मौत : नागरिकों ने पर्याप्त बंदोबस्त न होने के लिए सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान 10 से अधिक लोगों की मौत पर मुंबई के विभिन्न वर्गों के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को अप्रैल की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन शाम को करना चाहिए था या छाया के लिए अस्थायी छत बनानी चाहिए थी।

मुंबई, 17 अप्रैल खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान 10 से अधिक लोगों की मौत पर मुंबई के विभिन्न वर्गों के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को अप्रैल की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन शाम को करना चाहिए था या छाया के लिए अस्थायी छत बनानी चाहिए थी।

नवी मुंबई में कई एकड़ में फैले इंटरनेशनल कॉरपोरेट पार्क में रविवार सुबह खुले में पुरस्कार समारोह का आयोजन किए जाने के बाद लू लगने तथा अन्य स्वस्थ्य समस्याओं के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी। इस कार्यक्रम में कई लाख लोग शामिल हुए थे जिनमें से ज्यादातर पुरस्कार से सम्मानित अप्पासाहेब धर्माधिकारी के समर्थक थे।

अंधेरी के निवासी गुरचरण मल्होत्रा ने कहा कि मुंबई की गर्मी असहनीय हो गयी है और पांच मिनट भी धूप में बैठना मुश्किल है लेकिन यहां लोगों को घंटों खुले में बैठाया गया और यह बड़ी भूल भारी साबित हुई।

मल्होत्रा ने कहा, ‘‘एक तरफ सरकार कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रही है और लोगों से मास्क पहनने का अनुरोध कर रही है। वहीं, सरकार खुद पर्याप्त बंदोबस्त किए बिना इतने बड़े पैमाने पर एक कार्यक्रम आयोजित करती है।’’

श्रमिक संघ के नेता श्रीरंग बारगे ने कहा कि राज्य सरकार को पता होगा कि धर्माधिकारी के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं और कार्यक्रम में लाखों लोग आ सकते हैं तो पानी, छाया की व्यवस्था क्यों नहीं की गयी।

एक डॉक्टर ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि यह बहुत असंवेदनशील था कि मंत्री तथा नौकरशाह मंच पर या सामने की कतारों में बैठे थे जो ढकी हुई थी जबकि लाखों लोग प्रचंड गर्मी में परेशान हो रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें कार्यक्रम का आयोजन शाम को करना चाहिए था। हर व्यक्ति की अलग स्थिति हो सकती है लेकिन इतनी गर्मी में एक से दो घंटे तक बैठने वाले ज्यादातर लोगों को लू लग सकती है। लू लगने पर शरीर में पानी के स्तर के साथ ही रक्त में शर्करा और सोडियम इलेक्ट्रोलाइट का स्तर कम हो जाता है।’’

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों में लू जानलेवा साबित हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड