देश की खबरें | अंजुमन इंतेजामिया और लक्ष्मी देवी की याचिकाओं पर सुनवाई बुधवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की पुनरीक्षण याचिका पर मंगलवार को सुनवाई टाल दी। अदालत बुधवार को अब इस पर आगे की सुनवाई करेगी।

प्रयागराज, 29 नवंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की पुनरीक्षण याचिका पर मंगलवार को सुनवाई टाल दी। अदालत बुधवार को अब इस पर आगे की सुनवाई करेगी।

अंजुमन इंतेजामिया ने पांच हिंदू महिलाओं की ओर से दायर वाद की पोषणीयता को चुनौती दी है।

पांच हिंदू महिलाओं ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में श्रृंगार गौरी और अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की अनुमति मांगते हुए वहां की अदालत में वाद दायर किया, जिसकी पोषणीयता पर अंजुमन इंतेजामिया ने आपत्ति की और निचली अदालत ने यह आपत्ति खारिज कर दी।

निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई।

याचिका खारिज करते हुए वाराणसी के जिला जज ने कहा था कि इन पांच हिंदू महिलाओं का वाद, पूजा स्थल अधिनियम, वक्फ कानून और यूपी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अधिनियम से बाधित नहीं होता।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने मामले में थोड़ी देर सुनवाई करने के बाद सुनवाई बुधवार के लिए टाल दी। अदालत में लक्ष्मी देवी द्वारा दायर याचिका पर भी बुधवार को सुनवाई होनी है। लक्ष्मी देवी ने वाराणसी के जिला जज के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग खारिज कर दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि कार्बन डेटिंग और ग्राउंड पेनिट्रेशन राडार (जीपीआर) सर्वे सहित अन्य वैज्ञानिक तरीके से शिवलिंग का काल निर्धारण करने के लिए आयोग गठित करने का आवेदन दाखिल किया गया था, जिसे वाराणसी के जिला जज ने 14 अक्टूबर को खारिज कर दिया था।

याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता आयोग की कार्यवाही के दौरान 16 मई, 2022 को प्राप्त कथित शिवलिंग के नीचे निर्माण की प्रकृति का पता लगाने के लिए जीपीआर सर्वे या उत्खनन कराए जाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स