देश की खबरें | आरएसएस पर आरोप मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि प्रकरण की सुनवाई 22 फरवरी से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के भिवंडी की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में सुनवाई 22 फरवरी से प्रारंभ होगी।

ठाणे (महाराष्ट्र),10फरवरी ठाणे जिले के भिवंडी की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में सुनवाई 22 फरवरी से प्रारंभ होगी।

इससे पहले मामले में सुनवाई दस फरवरी अर्थात आज से शुरू होनी थी।

याचिकाकर्ता राजेश कुंते के वकीलों प्रबोध जयवंत और गणेश धारगलकर ने बृहस्पतिवार को अदालत को सूचित किया कि इस मामले में निचली अदालतों के कुछ फैसलों को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गयी हैं और याचिकाएं वहां लंबित हैं, इसलिए उन पर कोई फैसला आने तक सुनवायी टाली जानी चाहिए।

न्यायाधीश जे वी पालीवाल ने इस पर कहा कि मामले में सुनवायी 22 फरवरी से शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता के साक्ष्यों को अगली तारीख से दर्ज किया जाएगा।

गौरतलब है कि आरएसएस के स्थानीय कार्यकर्ता कुंते ने गांधी के खिलाफ 2014में मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में कुंते ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने भिवंडी में एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी की हत्या में संघ का हाथ होने का आरोप लगाया था।

कुंते ने शिकायत में कहा कि इस प्रकार के मिथ्या आरोप लगा कर उन्होंने संगठन की छवि खराब की है।

वर्ष 2018 में अदालत ने गांधी के खिलाफ आरोप तय किये थे, वहीं कांग्रेस नेता ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान