देश की खबरें | प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बड़े बदलाव की ओर अग्रसर: शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार जन-जन तक मूलभूत चिकित्सा सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार जन-जन तक मूलभूत चिकित्सा सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

शर्मा ने कहा कि आमजन को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें, इसके लिए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

शर्मा रविवार को बीकानेर के मूलवास-सिलवा में संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत कुलरिया परिवार की ओर से निर्मित करवाया गया यह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थानीय क्षेत्र और आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय है कि आमजन को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता पूर्वक उपलब्ध हों और कोई भी गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि देशभर में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण भी किया जा रहा है, गांव व ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में चिकित्सा क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू