देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बहुत बढ़ावा मिला: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को व्यापक पैमाने पर बढ़ावा मिला है। साथ ही उन्होंने सरकार के प्रयासों में सहायता करने के लिए निजी संस्थानों की सराहना की।

नागपुर, 26 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को व्यापक पैमाने पर बढ़ावा मिला है। साथ ही उन्होंने सरकार के प्रयासों में सहायता करने के लिए निजी संस्थानों की सराहना की।

शाह ने यहां राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में कैंसर रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए आवासीय सुविधा ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘‘मोदी सरकार में 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।’’

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद से स्थापित सात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तुलना में अब 23 एम्स स्वीकृत किए जा चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 1.35 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में यह 37,000 करोड़ रुपये था।’’

शाह ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधा स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में देश में कैंसर के इलाज के लिए सबसे अच्छे केंद्र के रूप में उभरेगा।

उन्होंने कैंसर संस्थान की नींव रखने के लिए फडणवीस के प्रयासों की सराहना की।

शाह ने कहा, ‘‘कैंसर का इलाज लंबा होता है और मरीजों एवं उनके परिवारों की पीड़ा बहुत अधिक होती है। जो लोग इस पीड़ा का व्यक्तिगत रूप से अनुभव करते हैं, उनमें समाज की सेवा करने और बड़े पैमाने पर लोगों की पीड़ा को कम करने की भावना होती है।’’

शाह ने कहा कि अच्छे इरादों से समाज को हमेशा लाभ होता है और सरकार के प्रयासों एवं निजी संस्थानों द्वारा उठाए गए कदमों से भी मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस ने 2012 में इस संस्थान की परिकल्पना की थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\