विदेश की खबरें | अर्जेंटीना में टीकाकरण पर विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में नाम नहीं होने के बावजूद एक जाने-माने स्थानीय पत्रकार को टीका दिए जाने की सिफारिश की थी।

स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में नाम नहीं होने के बावजूद एक जाने-माने स्थानीय पत्रकार को टीका दिए जाने की सिफारिश की थी।

राष्ट्रपति ने अपने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ से स्वास्थ्य मंत्री गिनीज गोंजालेज गार्सिया को इस्तीफा देने का निर्देश देने के लिए कहा। गार्सिया सरकार की कोविड-19 से निपटने की रणनीति का प्रभार भी संभाल रहे थे।

गोंजालेज गार्सिया ने इस्तीफे के अनुरोध के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि वह अब सरकार का हिस्सा नहीं है।

एक पत्रकार होरासिओ वेरबिट्सकी ने कहा था कि उन्होंने मंत्री गार्सिया से टीकाकरण का अनुरोध किया था और मंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय बुलाया और वहां शुक्रवार को उन्हें स्पूतनिक वी के टीके की खुराक दी गयी।

अर्जेंटीना में यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं है। ऐसे कई मामले आए हैं कि मेयर, सांसदों, कार्यकर्ताओं, सत्ता के करीबी लोगों को टीके दिए गए जबकि प्राथमिकता समूह में उनका नाम नहीं था। हालांकि प्राथमिकता के तहत देश में सबसे पहले डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को टीके दिए जाने हैं।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 50,857 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स