देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने पटियाला में ‘नीट-पीजी’ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को पटियाला में ‘नीट-पीजी’ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, पांच मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को पटियाला में ‘नीट-पीजी’ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिभावकों से बातचीत भी की।

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ऐसा पहली बार हुआ कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) परीक्षा केंद्र का दौरा किया।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “पटियाला, पंजाब में नीट-पीजी परीक्षा केंद्र का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छात्रों के परिजनों से भी मुलाक़ात की। परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्था से वे संतुष्ट व प्रसन्न नजर आए। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना भी दी।”

मांडविया ने पटियाला में श्री काली देवी मंदिर मे पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के दर्शन भी किए।

एनबीईएमएस ने 277 शहरों में 902 परीक्षा केंद्रों पर 2,08,898 अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित नीट-पीजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर), 2023 का आयोजन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान