विदेश की खबरें | ट्रंप प्रशासन की नाकाम नीतियों के कारण ही अमेरिका में स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था संकट : हैरिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका ट्रंप प्रशासन की नाकाम नीतियों के कारण जलवायु परिवर्तन के साथ ही लोक स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और भूखमरी सहित कई मोर्चों पर गंभीर संकटों का सामना कर रहा है।
मेकन (अमेरिका), 17 अक्टूबर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका ट्रंप प्रशासन की नाकाम नीतियों के कारण जलवायु परिवर्तन के साथ ही लोक स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और भूखमरी सहित कई मोर्चों पर गंभीर संकटों का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अब इनमें नस्ली मुद्दा भी शामिल हो गया है।
यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.
हैरिस ने शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में चंदा जुटाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को डिजिटल तरीके से संबोधित करते कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के कोरोना वायरस से प्रभावित होने के पहले से ही इस वायरस की गंभीरता के बारे में पता था। इसके बावजूद उन्होंने खास कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा, "यही चीज मुझे आक्रोशित कर रही है कि डोनाल्ड ट्रंप को 28 जनवरी को इसकी जानकारी थी। उन्हें पता था कि यह वायरस फ्लू की तुलना में पांच गुना ज्यादा घातक है।’’
यह भी पढ़े | अमेरिका ने COVID19 मरीजों में प्रतिरक्षा नापने के लिए शुरू किए क्लीनिकल ट्रायल.
हैरिस ने कहा कि ट्रंप को पता था कि यह हवा में भी फैल सकता है और बच्चों को भी संक्रमित कर सकता है। लेकिन वह और उपराष्ट्रपति जानकारी दबाए बैठे रहे और लोगों को इससे अवगत नहीं कराया।
हैरिस (55) ने कोविड-19 से निपटने के तरीके को लेकर प्रशासन की आलोचना की और कहा कि यह अक्षमता की पराकाष्ठा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)