वजन कम करने की सर्जरी के दौरान युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आदेश दिया
वजन कम कराने की सर्जरी के दौरान पैदा हुईं कथित जटिलताओं के कारण पुडुचेरी के एक युवक की यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आदेश दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
चेन्नई, 25 अप्रैल : वजन कम कराने की सर्जरी के दौरान पैदा हुईं कथित जटिलताओं के कारण पुडुचेरी के एक युवक की यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आदेश दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मुथियालपेट निवासी 26 वर्षीय युवक का वजन 150 किलोग्राम था और उसे 21 अप्रैल को पम्माल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
लड़के के पिता सेल्वानाथन ने बताया कि उनके बेटे को अगले दिन मेटाबोलिक और बैरियेट्रिक सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. सेल्वानाथन ने पम्मल के शंकर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा कि सर्जरी शुरू होने के कुछ मिनट बाद उनके बेटे के शरीर में जटिलताएं पैदा होने की बात कही गई और उपचार के लिए दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Depression and Heart Disease: भारतीय मूल के शोधकर्ताओं ने डिप्रेशन और हृदय रोग के बीच संबंधों का पता लगाया
शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल की रात को अस्पताल ने सूचित किया कि उनके बेटे को सीने में दर्द की शिकायत के साथ लाया गया था और उपचार के बावजूद उसकी मौत हो गई. सेल्वानाथन ने मोटापा कम करने के लिए सर्जरी शुरू करने वाले डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है जिसकी वजह से उनके बेटे की मौत हो गई. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के लिए दो संयुक्त निदेशकों के तहत एक समिति बनाई है और उसे दो दिन में रिपोर्ट जमा करने को कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

