कोयंबटूर, 21 अक्टूबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी और एक स्कूल में प्रधान अध्यापिका उसकी पत्नी को एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि थानगवेल ने अपनी पत्नी अय्यम्मल को प्राथमिक स्कूल छोड़ने के बाद, मध्यावकाश के दौरान विद्यालय की 10 वर्षीय बच्ची का उत्पीड़न किया।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: क्या तेजस्वी यादव के चुनावी पिच पर खेलने के लिए मजबूर हो रही है NDA?.
उन्होंने बताया कि बच्ची ने प्रधान अध्यापिका से इसकी शिकायत की तो उसने बच्ची को पीटा।
पुलिस ने बताया कि जब बच्ची ने स्कूल से स्थानांतरण की गुहार लगाई तो आरोपी ने बच्ची को धमकाया।
इसके बाद, पीड़िता ने अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद थानगवेल और अय्यम्मल को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY