एजेंसी न्यूज

Jharkhand Shocker: झारखंड में छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Jharkhand Shocker: झारखंड में छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit IANS)

Jharkhand Shocker:  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी प्रधानाध्यापक छात्रा को पास की झाड़ी में ले जाता था, जहां वह कथित रूप से उसके साथ अश्लील हरकत करता था.

पटमदा प्रखंड के गांव की एक महिला ने पिछले सप्ताह अपराध करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को रंगे हाथों पकड़ लिया और इसका पुरजोर विरोध किया. महिला ने तुरंत लड़की के घरवालों को खबर करने की कोशिश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका. सोमवार देर रात उन्हें घटना की जानकारी हुई. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: झारखंड में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बदसूरत कहने पर पति को उतारा मौत के घाट

ग्रामीणों का एक समूह स्कूल पहुंचा और प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को बचाया. लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित छात्रा के माता-पिता की ओर से की गयी शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).