देश की खबरें | रात साढे नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शनिवार को रात साढ़े नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल शनिवार को रात साढ़े नौ बजे तक की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि15 वायरस लीड मामले

कोविड-19: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले; 2,624 संक्रमितों की मौत

नयी दिल्ली, देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

दि90 मोदी दूसरी लीड ऑक्सीजन आपूर्ति

सरकार ने कोविड-19 टीके, ऑक्सीजन, संबंधित उपकरणों पर सीमा शुल्क हटाया

नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर केंद्र सरकार ने शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके, उपचार में काम आने वाली ऑक्सीजन गैस और संबंधित उपकरणों के आयात पर मूल सीमा शुल्क की छूट की घोषणा की।

दि85 दिल्ली ऑक्सीजन लीड अस्पताल

दिल्ली के अस्पतालों ने ऑक्सीजन के गहराते संकट के बीच मदद की गुहार लगाई

नयी दिल्ली, कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझने के दौरान देश में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर गहराए अप्रत्याशित संकट के बीच दिल्ली के कुछ ‘बेबस’ अस्पताल मरीजों के रिश्तेदारों को सलाह दे रहे हैं कि वे उन्हें किसी दूसरे अस्पताल ले जाएं जबकि कई अन्य के पास ऑक्सीजन का संरक्षित (बेक-अप) भंडारण का इस्तेमाल करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा है।

दि88 महाराष्ट्र सीबीआई दूसरी लीड देशमुख

सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, छापे मारे

नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और मुंबई एवं उनके गृहनगर नागपुर स्थित विभिन्न स्थानों पर शनिवार को छापे मारे।

दि34 सीजेआई लीड शपथ

न्यायमूर्ति एन वी रमण ने 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

नयी दिल्ली, न्यायमूर्ति एन वेंकट रमण ने देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शनिवार को शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

दि57 दिल्ली अदालत दूसरी लीड वायरस ऑक्सीजन

कोविड की दूसरी लहर सुनामी है: दिल्ली उच्च न्यायालय

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने मई के मध्य में कोविड-19 की दूसरी लहर की चरम स्थिति आने की आशंका से निपटने की तैयारियों के बारे में केंद्र से जानकारी तलब करते हुए मामलों में तेज़ बढ़ोतरी को ‘सुनामी’ बताया और आगाह किया कि वह यहां अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘लटका’ देगा।

प्रादे97 असम ओएनजीसी लीड बचाव

नगालैंड में भारत-म्यांमा के पास मुठभेड़ के बाद ओएनजीसी के दो कर्मचारी छुड़ाए गए

गुवाहाटी, नगालैंड में भारत-म्यांमा सीमा के पास शनिवार को मुठभेड़ के बाद ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को छुड़ा लिया गया जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। असम पुलिस प्रमुख भास्कर ज्योति महंता ने यह जानकारी दी।

प्रादे64 उत्तराखंड लीड हिमस्खलन मौत

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन से आठ लोगों की मौत, 31 लापता

गोपेश्वर, उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा से सटे इलाके में हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के आठ कर्मियों की मौत हो गई जबकि सात कर्मी घायल हो गए। इसके अलावा 31 कर्मी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि11 अमेरिका जलवायु बाइडन भारत

भारत-अमेरिका सहयोग का ‘प्रमुख स्तंभ’ होगी जलवायु भागीदारी : बाइडन

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने कहा है कि वह जलवायु एवं ऊर्जा उद्देश्यों की प्राप्ति को भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग का एक ‘‘प्रमुख स्तंभ’’ बनाना चाहते हैं और मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

अर्थ21 खाद्यानन

केन्द्र मई से पीएमजीकेएवाई के तहत 80 गरीबों को मुफ्त खाद्यानन वितरित करने की तैयारी में

नयी दिल्ली, केन्द्र ने शनिवार को कहा एक मई से 80 करोड़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) लाभार्थियों को मुफ्त पांच किग्रा अतिरिक्त खाद्यान्न का मासिक वितरण करने की तैयारी में लगी है। सरकार का मकसद महामारी के दूसरी लहर में गरीबों को आर्थिक दिक्कतों से उबारने में मदद करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\