एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: बदायूं में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में सकरी कासिमपुर गांव के बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में बिहार के एक व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

UP Road Accident: बदायूं में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

बदायूं (उप्र), 11 फरवरी : बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में सकरी कासिमपुर गांव के बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में बिहार के एक व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार निवासी आलू व्यापारी शमशेर सिंह और उसका साथी प्रेम सिंह शुक्रवार को बाजार से कुछ खरीदारी कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गयी. यह भी पढ़ें : कर्नाटक हाईकोर्ट ने शिवकुमार को 24 फरवरी तक सीबीआई जांच से राहत दी

श्रीवास्तव ने बताया कि इस हादसे में शमशेर और प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी. दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बतायी गयी है. दोनों के शवों को शवगृह में रखवाया गया है जहां शनिवार को उनका पोस्टमार्टम होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).