देश की खबरें | बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत, 20 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए।

उन्नाव (उप्र), 27 अप्रैल उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए।

सफीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमल्दीपुर गांव के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी तथा टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस के एक तरफ के हिस्से को चीरते हुए निकल गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस सवार छह लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य जख्मी हो गए।

सीओ के मुताबिक, 11 लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के अस्पताल भेजा गया है तथा नौ अन्य को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्ला ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे तथा मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया है जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्ला ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\