देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली के एक पुलिस थाने में आग लगने से हेड कांस्टेबल झुलसा

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के कल्याणपुरी थाने के पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल झुलस गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे थाने के पार्किंग क्षेत्र में आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। शुरुआत में कुल सात वाहन आग की चपेट में आए।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा कि बाद में आग आस-पास की कारों, ऑटोरिक्शा और वहां खड़ी मोटरसाइकिलों तक फैल गई।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस घटना में रिजर्व फोर्स में तैनात पांचवीं बटालियन का हेड कांस्टेबल जितेंद्र झुलस गया।

जितेंद्र को तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)