देश की खबरें | जेल में दो कैदियों के हमले में हेड कांस्टेबल घायल, एक कैदी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की अजमेर जेल में दो कैदियों के कथित हमले में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया।
जयपुर, 19 फरवरी राजस्थान की अजमेर जेल में दो कैदियों के कथित हमले में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि कथित रूप से हमला करने वाले एक कैदी की भी घटना में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कैदी श्रवण और फरदीन ने हेड कांस्टेबल रहेश पर लोहे की रॉड और ब्लेड से हमला कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर उन्हें अलग किया। इस दौरान श्रवण भी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया और कुछ देर बाद श्रवण को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
शव को जेएलएन सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमले का कारण स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

