एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर में हेड कांस्टेबल 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर में भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने एक हेड कांस्‍टेबल को शनिवार को परिवादी से 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर में हेड कांस्टेबल 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, एक अक्टूबर राजस्थान की राजधानी जयपुर में भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने एक हेड कांस्‍टेबल को शनिवार को परिवादी से 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी थानाधिकारी कार्रवाई की भनक लगने पर फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

एसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में उसके पक्ष को मजबूत करने के नाम पर विराटनगर थाने के थानाधिकारी कैलाश चंद मीणा द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को थानाधिकारी मीणा के सहयोगी हेड कांस्‍टेबल नरेश कुमार शर्मा को परिवादी से 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

बयान के मुताबिक, शर्मा ने यह राशि कथित तौर पर आरोपी थानाधिकारी मीणा के लिए ली थी। हालांकि, मीणा ब्‍यूरो की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया।

बयान के अनुसार, मीणा को पकड़ने के लिए उसके निवास और अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).