खेल की खबरें | मुख्य कोच द्रविड़ कोविड से उबरे, भारतीय टीम से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं और रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के बहु प्रतीक्षित मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं।

दुबई, 28 अगस्त मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं और रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के बहु प्रतीक्षित मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं।

महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए टीम की रवानगी से पूर्व नियमित परीक्षण में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन अब इस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं और दुबई में टीम से जुड़ गए हैं। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में टीम के साथ मौजूद अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण भारत ए की तैयारियों को देखने के लिए बेंगलुरू लौट आए हैं।’’

पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाए थे। बीसीसीआई ने इसके बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को भारत का अंतरिम कोच नियुक्त किया था।

द्रविड़ 23 अगस्त को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद से घर में ही पृथकवास पर थे।

इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान जारी करके कहा था कि भारतीय टीम के मुख्य कोच में हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

शाह ने विज्ञप्ति में कहा था, ‘‘टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एशियाई कप 2022 के लिए टीम की यूएई के लिए रवानगी से पहले नियमित परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘द्रविड़ बीसीसीआई की चिकित्सा टीम के निरीक्षण में हैं और उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। कोविड-19 नेगेटिव पाए जाने पर वह टीम से जुड़ेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान