जरुरी जानकारी | एचडीएफसी लाइफ का मार्च तिमाही का मुनाफा 358.66 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ का वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही का लाभ 358.66 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ का वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही का लाभ 358.66 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी।

एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 357.52 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 21,426.40 करोड़ रुपये की हो गयी, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 16,054.94 करोड़ रुपये थी।

एचडीएफसी लाइफ के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 1.90 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। हालांकि यह कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1,360 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\