जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक के पुरी बीते वित्त वर्ष में सबसे अधिक 18.92 करोड़ रुपये का ’वेतन’ पाने वाले बैंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी बीते वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक वेतन-भत्ता पाने वाले बैंकर रहे हैं। बीते वित्त वर्ष में पुरी का वेतन और अन्य लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 18.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पुरी को एचडीएफसी बैंक को संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय जाता है।

मुंबई, 19 जुलाई निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी बीते वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक वेतन-भत्ता पाने वाले बैंकर रहे हैं। बीते वित्त वर्ष में पुरी का वेतन और अन्य लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 18.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पुरी को एचडीएफसी बैंक को संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय जाता है।

एचडीएफसी बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पुरी को बीते वित्त वर्ष में शेयर विकल्प का इस्तेमाल करने पर 161.56 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त हुए हैं। पुरी इस साल अक्टूबर में 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। 2018-19 में उन्हें शेयर विकल्प के रूप में 42.20 करोड़ रुपये मिले थे।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

बताया जाता है कि पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में जिन उम्मीदवारों के नाम पर विचार चल रहा है उनमें समूह प्रमुख और ‘चेंज एजेंट’ शशिधर जगदीशन भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार जगदीशन को बीते वित्त वर्ष में 2.91 करोड़ रुपये का वेतन मिला।

देश के निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बख्शी को (सीईओ) को पूर्ण रूप से प्रमुख के रूप में पहले साल यानी बीते वित्त वर्ष में 6.31 करोड़ रुपये का वेतन और अन्य लाभ मिला है। बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इसी तरह एक्सिस बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ चौधरी को 2019-20 में कुल 6.01 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला। 2018-19 की अंतिम तिमाही में उन्हें 1.27 करोड़ रुपये का वेतन-भत्ता मिला था।

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक के वेतन में बीते वित्त वर्ष में गिरावट आई। उनके पास बैंक की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी भी है। बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में कोटक का कुल वेतन 2.97 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 3.52 करोड़ रुपये से 18 प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\