जरुरी जानकारी | एचडीएफसी एएमसी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 44 प्रतिशत बढ़कर 541.1 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 44 प्रतिशत बढ़कर 541.1 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का पिछले साल समान अवधि में शुद्ध लाभ 376.1 करोड़ रुपये रहा था।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 851 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी आय 637.8 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा, मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 172 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी की मार्च 2024 तक प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 6.13 लाख करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले 4.5 लाख करोड़ रुपये थी।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 1,946 करोड़ रुपये रहा। कुल आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 3,162.5 करोड़ रुपये हो गई।
निहारिका रमण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

