एचडीएफसी एएमसी का लाभ मार्च तिमाही में नौ प्रतिशत गिरकर 250 करोड़ रुपये रहा
कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे कर के भुगतान के बाद 276.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
नयी दिल्ली, नौ मई एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने शनिवार को कहा कि मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसे कर भुगतान के बाद 250 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। यह साल भर पहले की समान तिमाही की तुलना में नौ प्रतिशत कम है।
कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे कर के भुगतान के बाद 276.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 2018-19 के 547.67 करोड़ रुपये से कम होकर 2019-20 में 449.62 करोड़ रुपये रह गयी है।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2019-20 के लिये प्रति शेयर 28 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
इस दौरान कंपनी के द्वारा प्रबंधित संपत्ति 3.42 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कर भुगतान के बाद का लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 1,262.41 करोड़ रुपये तथा कुल आय भी बढ़कर 2,143.43 करोड़ रुपये रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

