जरुरी जानकारी | एचसीएल टेक का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मार्च, 2022 में समाप्त 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,102 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मार्च, 2022 में समाप्त 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,102 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
एचसीएल टेक का अनुमान है कि 2022-23 में स्थिर मुद्रा मूल्य आधार पर उसका राजस्व 12 से 14 प्रतिशत बढ़ेगा।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा कि बाजार में माहौल अच्छा है। विभिन्न खंडों के लिए रफ्तार तेज है।
चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 15 प्रतिशत बढ़कर 22,597 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मार्च तिमाही का मुनाफा 4.4 प्रतिशत बढ़ा है।
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 13,499 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 11,145 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 85,651 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 75,379 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 18 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

