खेल की खबरें | हजारे ट्रॉफी : सेना से हार के बावजूद सौराष्ट्र हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेना से 62 रन से हारने के बावजूद सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप ई से शीर्ष टीम के तौर पर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया ।
कोलकाता, एक मार्च सेना से 62 रन से हारने के बावजूद सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप ई से शीर्ष टीम के तौर पर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया ।
सौराष्ट्र के 16 अंक थे और वह चंडीगढ से चार अंक आगे था । चंडीगढ को जम्मू कश्मीर ने आठ विकेट से हराया ।
सेना ने राहुल सिंह गेहलोत के 158 रन की मदद से सात विकेट पर 301 रन बनाये । जवाब में सौराष्ट्र की टीम 43 . 1 ओवर में 233 रन पर आउट हो गई ।
लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटी सौराष्ट्र ने सेना के चार विकेट 10 . 3 ओवर में 26 रन पर निकाल दिये । कप्तान जयदेव उनादकट ने 51 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।
गेहलोत ने अपनी पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाये । देवेंदर लोचाब ने 86 गेंद में 64 रन बनाये ।
जवाब में सौराष्ट्र की टीम शुरू ही से संघर्ष करती नजर आई । बायें हाथ के स्पिनर राहुल सिंह ने 45 रन देकर चार विकेट लिये । वरूण चक्रवर्ती 62 रन देकर तीन विकेट लिये।
एक अन्य मैच में हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से हरा दिया । बंगाल की टीम 45 . 1 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई । जवाब में हरियाणा ने पांच विकेट खोकर 43 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)