खेल की खबरें | हजारे ट्रॉफी : अय्यर के शतक से मुंबई ने महाराष्ट्र को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 103 रन की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में ग्रुप डी के मैच में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराया ।

जयपुर, 23 फरवरी कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 103 रन की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में ग्रुप डी के मैच में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराया ।

मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत थी जिसने पहले मैच में दिल्ली को मात दी थी ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने नौ विकेट पर 279 रन बनाये जिसमें यश नाहर के 119 और अजीम काजी के 104 रन शामिल थे । मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने 44 रन देकर पांच विकेट लिये ।

इसके बाद अय्यर की उम्दा बल्लेबाजी से मुंबई ने 47 . 2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।

महाराष्ट्र के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (19) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और कुलकर्णी का शिकार हुए । इसके बाद कुलकर्णी ने नौशाद शेख (0) , केदार जाधव (पांच) और अंकित बवाने (0) को पवेलियन भेजा । नाहर और काजी ने पांचवें विकेट के लिये 214 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला ।

नाहर ने 133 गेंदों की पारी में सात चौके और छक्के लगाये जबकि काजी ने 118 गेंदों का सामना करके 12 चौके और दो छक्के जड़े ।

जवाब में यशस्वी जायसवाल (40) और पृथ्वी साव (34) ने पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़े । अय्यर ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया । सूर्यकुमार यादव ने 29 और शिवम दुबे ने 47 रन का योगदान दिया ।

अन्य मैचों में दिल्ली ने पुडुच्चेरी को 179 रन से हराया । नीतिश राणा और ध्रुव शोरे के शतक से दिल्ली ने चार विकेट पर 354 रन बनाये । जवाब में पुडुच्चेरी की टीम 175 रन पर आउट हो गई । कुलवंत खेजरोलिया ने चार विकेट लिये ।

वहीं हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को चार विकेट से शिकस्त दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\