खेल की खबरें | हजारे ट्रॉफी : चंडीगढ ने बंगाल को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे चंडीगढ ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए ईडन गार्डंस पर मंगलवार को मेजबान बंगाल को पांच विकेट से हरा दिया ।

कोलकाता, 23 फरवरी पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे चंडीगढ ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए ईडन गार्डंस पर मंगलवार को मेजबान बंगाल को पांच विकेट से हरा दिया ।

इससे पहले ग्रुप ई के मैच में चंडीगढ ने हरियाणा को मात दी थी । बंगाल के खिलाफ जीत के लिये 253 रन का लक्ष्य चंडीगढ ने सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया । अब वह अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गया है ।

सौराष्ट्र ने सितारों से सजी हरियाणा की टीम को एक विकेट से हराया लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह चंडीगढ से पीछे है ।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप चरण से ही बाहर हुई बंगाल की टीम एक जीत और एक हार के बाद तीसरे स्थान पर है ।

बंगाल के बल्लेबाज गौरव गंभीर, बिपुल शर्मा और गुरिंदर सिंह के बुने फिरकी के जाल में फंस गए । तीनों स्पिनरों ने दो दो विकेट लिये । बंगाल के लिये सिर्फ शाहबाज अहमद ही टिक सके जिन्होंने 66 गेंद में 59 रन बनाये ।

चंडीगढ के लिये अर्सलान खान ने 88 और मनन वोहरा ने 45 रन की पारी खेली । दोनों ने पहले विकेट के लिये 126 रन की साझेदारी की जबकि शिवम भांबरी ने नाबाद 71 रन बनाये ।

अन्य मैचों में सेना को जम्मू कश्मीर ने तीन विकेट से हराया । सेना ने सात विकेट पर 274 रन बनाये जिसमें रवि चौहान के 118 रन शामिल थे । जवाब में जम्मू कश्मीर ने दो ओवर बाकी रहते जीत दर्ज की । शुभम खजूरिया ने 84 और अब्दुल समद ने 63 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\