खेल की खबरें | हजारे ट्रॉफी : आंध्र ने हिमाचल को 30 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर कप्तान श्रीकर भरत और अश्विन हेब्बार के शतकों की मदद से आंध्र ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप के ग्रुप ए के मैच में रविवार को हिमाचल प्रदेश को 30 रन से हरा दिया ।

मुंबई, 12 दिसंबर विकेटकीपर कप्तान श्रीकर भरत और अश्विन हेब्बार के शतकों की मदद से आंध्र ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप के ग्रुप ए के मैच में रविवार को हिमाचल प्रदेश को 30 रन से हरा दिया ।

आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 322 रन बनाये । भरत ने 109 गेंद में 16 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाये । वहीं हेब्बार ने 100 रन की पारी में 132 गेंदों का सामना करके दस चौके लगाये । अंबाती रायुडू ने आखिरी ओवरों में 14 गेंदों में 34 रन बनाये ।

जवाब में हिमाचल की टीम 46 ओवर में 292 रन ही बना सकी । ऋषि धवन ने 79 और प्रशांत चोपड़ा ने 51 रन का योगदान दिया ।

आंध्र के लिये गिरिनाथ रेड्डी ने चार विकेट चटकाये ।

अन्य मैचों में सौरव चौहान के 141 रन की मदद से गुजरात ने विदर्भ को 46 रन से हराया । गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 363 रन बनाये ।जवाब में विदर्भ की टीम 317 रन ही बना सकी । गुजरात के लिये चिंतन गाजा ने तीन विकेट चटकाये ।

एक अन्य मैच में जम्मू कश्मीर ने ओडिशा को 95 रन से मात दी । जम्मू कश्मीर के नौ विकेट पर 278 रन के जवाब में ओडिशा ने 45 ओवर में 183 रन बनाये । आबिद मुश्ताक ने दस ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\