खेल की खबरें | दुबई में टी20 विश्व कप मैच होना भारत की तुलना में पाकिस्तान के लिए फायदेमंद: बाबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि दुबई में ज्यादा मैच खेलने से उनकी टीम को 24 अक्टूबर को आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती लीग मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो भारत के मुकाबले ज्यादा फायदे में होगी।

कराची, पांच सितंबर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि दुबई में ज्यादा मैच खेलने से उनकी टीम को 24 अक्टूबर को आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती लीग मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो भारत के मुकाबले ज्यादा फायदे में होगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंटों में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सीमित सफलता मिली है। टीम को एकमात्र बड़ी सफलता 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली थी।

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत एक-दूसरे के खिलाफ मैच से 24 अक्टूबर को दुबई में करेंगी। पाकिस्तान ने इस मैदान पर 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले  खेले है जिसमें से उसे 21 में जीत मिली है।

बाबर ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जो टीम अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से मैदान में उतारेगी और ज्यादा मौके का फायदा उठायेगी, उसे ही सफलता मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि मेरी टीम आत्मविश्वास से लबरेज है और 24 अक्टूबर के मैच का इंतजार कर रही है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात टी20 मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि हम उनमें से ज्यादातर को जीतना चाहेंगे। हम उस जीत के आत्मविश्वास और लय को दुबई तक ले जाने की कोशिश करेंगे।’’

बाबर ने इस बात को स्वीकार किया कि दुबई स्टेडियम की स्थिति भी भारत से बेहतर पाकिस्तान के अनुरूप होगी । उन्होंने कहा, ‘‘यूएई हमारे दूसरे घर की तरह है और हमने वहां कई टी 20 मैच जीते हैं और विश्व रैंकिंग की शीर्ष टीम बने। हाँ, इससे एक अतिरिक्त लाभ होगा, मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\