जरुरी जानकारी | हैवेल्स का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 268 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 267.77 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 267.77 करोड़ रुपये रहा है।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 249.08 करोड़ रुपये रहा था।
हैवेल्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय सितंबर तिमाही में 16.38 प्रतिशत बढ़कर 4,539.31 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,900.33 करोड़ रुपये थी।
हैवेल्स ने बताया कि मांग बढ़ने से कंपनी ने सभी खंडों में वृद्धि दर्ज की है।
हैवेल्स इंडिया का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 4,268.94 करोड़ रुपये हो गया।
हैवेल्स इंडिया की कुल आमदनी (अन्य आय समेत) सितंबर तिमाही में 17.18 प्रतिशत बढ़कर 4,632.20 करोड़ रुपये हो गई।
लॉयड कंज्यूमर से कंपनी की आमदनी सितंबर तिमाही में 589.6 करोड़ रुपये रही। हैवेल्स लिमिटेड ने 2017 में लॉयड का अधिग्रहण किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

