जरुरी जानकारी | हैटसन एग्रो प्रोडक्ट ने पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए मिल्क मंत्रा का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डेयरी कंपनी हैटसन एग्रो प्रोडक्ट (एचएपी) ने मिल्क मंत्रा डेयरी और उसके ब्रांड ‘मिल्की मू’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जिससे पूर्वी भारत के डेयरी बाजार में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी डेयरी कंपनी हैटसन एग्रो प्रोडक्ट (एचएपी) ने मिल्क मंत्रा डेयरी और उसके ब्रांड ‘मिल्की मू’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जिससे पूर्वी भारत के डेयरी बाजार में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।

एचएपी ने मंगलवार को बताया कि इस अधिग्रहण से उसे ओडिशा में दो प्रसंस्करण सुविधाओं और एक स्थापित इकाई की खरीद और वितरण नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त हुई है।

मिल्क मंत्रा के संस्थापक श्रीकुमार मिश्रा ने बयान में कहा, ‘‘एचएपी के पास दूरदर्शी नेतृत्व और व्यापक संसाधन हैं, जो उपभोक्ताओं और किसानों को दिए जाने वाले मूल्य को और बढ़ाएंगे।’’

एचएपी के चेयरमैन आर जी चंद्रमोगन ने कहा कि यह सौदा कंपनी की उपस्थिति को दक्षिण और पश्चिम भारत में इसके गढ़ से आगे बढ़ाएगा। इसके पोर्टफोलियो में ‘मिल्की मू’ ब्रांड शामिल है जिसमें अरुण, इबाको, हैटसन और अरोक्या शामिल हैं।

चंद्रमोगन ने कहा, ‘‘ओडिशा गाय के दूध के लिए एक समृद्ध क्षेत्र और एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।’’

उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण से उत्तरी आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में बाजारों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जहां इसका ब्रांड अरुण आइसक्रीम पहले से ही मौजूद है। कंपनी ने सौदे के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now