देश की खबरें | हाथरस कांड : आगरा में वाल्मिकी समाज के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समाज के सदस्यों की शनिवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, तीन अक्टूबर हाथरस में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समाज के सदस्यों की शनिवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों पर पत्थरबाजी की।

यह भी पढ़े | Bihar: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती.

अधिकारियों ने बताया कि ताजनगरी के कोठी मीना बाजार इलाके में नगर निगम के कार्यालय के सामने हुई झड़प के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

कुछ तस्वीरों में कथित तौर पर दिख रहा है कि लोहामंडी के राजनगर से नगर निगम कार्यालय आए वाल्मिकी समाज के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे कूड़ा ढ़ोने वाले वाहनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस पीड़िता के शव का बिना परिवार की अनुमति के अंतिम संस्कार करने पर DGP ने दिया यह जवाब.

बाद में दर्जनों पुलिसकर्मी जिनमें कुछ दंगा रोधी साजोसामान से लैस थे घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही भीड़ ने उन पर भी पत्थबाजी शुरू कर दी। इस वजह से सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

आगरा पुलिस ने बयान जारी कर रहा, ‘‘पर्याप्त संख्या में पुलिस बल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कानून व्यवस्था को कायम रखने और हालात को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है।’’

गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस में 19 वर्षीय दलित लडक़ी से चार लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया था जिसकी पूरे देश में निंदा हो रही है।

कोरोना वायरस की महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जिले में पुलिस के फ्लैग मार्च के बावजूद वाल्मिकी समुदाय का यह प्रदर्शन हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now