देश की खबरें | हाथरस सामूहिक दुष्कर्म : उप्र भवन के सामने प्रदर्शन करने जुटे करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के खिलाफ दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन के सामने प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे वाम दलों के करीब 60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश भवन के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे लेकिन तुरंत ही उन्हें हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: अभिषेक बनर्जी ने कहा-यदि पीएम मोदी में कोई मानवता बची है तो दलितों के लिये बोलें.

हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वे पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है।

प्रदर्शन का आह्वान वाम दलों से जुड़े महिला संगठनों ने किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में 22 नए मरीज पाए गए: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं सहित अबतक करीब 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि हाथरस की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ दो हफ्ते पहले नृशंस तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता की मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई जिससे लोगों में गुस्सा है और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)