देश की खबरें | हाथरस मामला: महिला आयोग ने रात में अंतिम संस्कार पर उप्र पुलिस से जवाब मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता का ‘परिवार की गैरमौजूदगी में’ रात के समय अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर प्रदेश की पुलिस से जवाब मांगा है।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता का ‘परिवार की गैरमौजूदगी में’ रात के समय अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर प्रदेश की पुलिस से जवाब मांगा है।
आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश अवस्थी को पत्र लिखकर कहा है कि पीड़िता का रात के समय अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण दिया जाए।
महिला आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन से भी कहा गया है कि वह इस विषय में जल्द से जल्द जवाब दे।
आयोग का कहना है कि इस घटना के संदर्भ में उसने उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी जो उसे मिल गई है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर फैसला BJP को दे सकता है सियासी बढ़त, विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती.
पीड़ित परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पुलिस ने पीड़िता का मंगलवार देर रात “जबरन” अंतिम संस्कार करा दिया।
गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह यहां सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।
हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)