एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आरसीबी से जुड़े हसारंगा, मुख्य कोच पद से हटे कैटिच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा को अपनी टीम में शामिल किया जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अपनी टीम को टी20 श्रृंखला में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

देश की खबरें | आरसीबी से जुड़े हसारंगा, मुख्य कोच पद से हटे कैटिच

नयी दिल्ली, 21 अगस्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा को अपनी टीम में शामिल किया जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अपनी टीम को टी20 श्रृंखला में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

इस तरह आरसीबी ने भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनने के सिलसिले को कायम रखा।

दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 गेंदबाज हसारंगा के अलावा आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुशमंत चामीरा को भी चुना जो ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे। हसांरगा को एडम जम्पा के स्थान पर शामिल किया गया।

बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को न्यूजीलैंड के फिन एलेन के स्थान पर टीम में लिया गया।

फ्रेंचाइजी ने यह भी सूचित किया कि उनके मुख्य कोच साइमन कैटिच ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से अपने पद से हटने का फैसला किया जिससे क्रिकेट निदेशक माइक हेसन टीम के मुख्य कोच की भी जिम्मेदारी निभायेंगे।

भारतीय खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और टीम प्रबंधन 21 अगस्त को बेंगलुरू में इकट्ठा होगा जिसके बाद टीम सात दिन के पृथकवास में रहेगी।

इस दौरान उनकी तीन दिन कोविड-19 जांच भी की जायेगी।

टीम इसके बाद विशेष विमान से 29 अगस्त को बेंगलुरू से रवाना होगी। अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और स्टाफ 29 अगस्त के बाद संयुक्त अरब अमीरात में इकट्ठा होना शुरू होंगे, जहां पर भी छह दिन का पृथकवास होगा।

हेसन ने कहा, ‘‘हमने परिस्थितियों के हिसाब से टीम में कुछ बदलाव किये हैं। वानिंदु हसारंगा, टिम डेविड और दुशमंत चामीरा को शामिल करने के लिये ‘रिप्लेसमेंट विंडो’ से बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता था क्योंकि हमारा लक्ष्य उसी लय को जारी रखना है जो साल के शुरू में हमारे प्रदर्शन से आरंभ हुई थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).