देश की खबरें | हरियाणा के गृह मंत्री ने किया थाने का औचक निरीक्षण, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-5 थाने का औचक निरीक्षण किया और ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

चंडीगढ़, छह अगस्त हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-5 थाने का औचक निरीक्षण किया और ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जिन चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें थाना प्रभारी और एक पुलिस निरीक्षक शामिल हैं।

विज ने कहा कि थाने में कानून के अनुसार काम नहीं हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि पुलिस थाने में कई आवेदन पड़े हैं जिनका रिकॉर्ड नहीं रखा गया है या थाने में तैनात 'मुंशी' (पुलिस अधिकारी) ने दर्ज नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कई ऐसे आवेदन जो पंजीकृत किए जाने थे, बिना किसी रिकॉर्ड के अपंजीकृत पाए गए।

विज ने कहा कि थाने में कोई रजिस्टर नहीं रखा गया है जिसमें किसी कर्मचारी के कार्यालय पहुंचने और जाने का समय लिखा हो।

उन्होंने कहा कि यह भी आश्चर्य की बात है कि थाने में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है।

उन्होंने कहा, "मैंने पिछले एक महीने में दर्ज की गई प्राथमिकी की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।"

उन्होंने कहा, "मैंने और पुलिस आयुक्त, पंचकुला ने भी 143 प्राथमिकियों के बारे में जानकारी मांगी है, जिनकी जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।"

विशेष रूप से, विज, जिनके पास स्वास्थ्य और शहरी स्थानीय निकायों का प्रभार भी हैं, पहले भी राज्य भर में इन विभागों के विभिन्न कार्यालयों में औचक निरीक्षण करते रहे हैं और जहां भी वह कमियां पाते हैं, उन पर कार्रवाई की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान