देश की खबरें | हिमाचल को हराकर भी नॉकआउट में जगह नहीं बना सका हरियाणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 281 रन से हराया लेकिन एलीट रणजी ट्रॉफी ग्रुप एफ में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका ।

नयी दिल्ली, छह मार्च हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 281 रन से हराया लेकिन एलीट रणजी ट्रॉफी ग्रुप एफ में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका ।

पंजाब ने पहले ही त्रिपुरा को छह विकेट से हराकर ग्रुप से नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है ।

अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 102 रन से आगे खेलते हुए हरियाणा ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 320 रन पर घोषित की । यशु शर्मा ने 55 और युवराज सिंह ने 50 रन बनाये । मयंक शांडिल्य ने 49 रन बनाये ।

हिमाचल प्रदेश ने 40.4 ओवर में 157 रन बनाये । कप्तान अंकित कलसी ने 74 गेंद में 59 रन बनाये ।

पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले अमित राणा के प्रदर्शन से हिमाचल की टीम 184 रन पर आउट हो गए । उन्होंने दूसरे ओवर में 34 रन देकर चार विकेट चटकाये ।

हिमांशु राणा के 129 रन की मदद से हरियाणा ने पहली पारी में 302 रन बनाये थे । उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड