एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा: भिवानी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भिवानी जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा: भिवानी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

भिवानी/जींद (हरियाणा), 20 जनवरी भिवानी जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे नागरिक अस्पताल के नजदीक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की है। मृतक की पहचान झारखंड के गांव नेपुरा बॉर्डर के निवासी जयहिंद राय (40) के रूप में हुई है।

दिनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) धर्मबीर सिंह ने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम राय जब निर्माण स्थल पर काम कर रहा था तभी उसके ऊपर एक टाइल गिर गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से नीचे जा गिरा।’’

उन्होंने बताया कि अन्य श्रमिकों ने राय को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य मामले में, जींद जिले के नरवाना खंड में खेत में एक किसान की कथित तौर पर ठंड के कारण मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गांव बेलरखां के रिषि पाल (55) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि रिषि पाल (55) शुक्रवार रात सिंचाई के लिए खेत में गये थे और जब वह सुबह तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करते हुये वहां पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि परिजनों को रिषि खेत में बेसुध हालत में मिला और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

उप निरीक्षक सुरेश ने बताया संभवत: रिषि पाल की मौत ठंड लगने से हुई होगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).