देश की खबरें | हरियाणा महिला आयोग ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक प्रोफेसर को नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक निजी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ टिप्पणी करने पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रोफेसर की टिप्पणी को ‘सशस्त्र बलों में सेवा दे रहीं महिलाओं का अपमान’ और ‘सांप्रदायिक वैमनस्य’ को भड़काने वाला बताया।

चंडीगढ़, 14 मई हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक निजी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ टिप्पणी करने पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रोफेसर की टिप्पणी को ‘सशस्त्र बलों में सेवा दे रहीं महिलाओं का अपमान’ और ‘सांप्रदायिक वैमनस्य’ को भड़काने वाला बताया।

बारह मई के नोटिस में कहा गया है कि आयोग ने सोनीपत में अशोका विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख एवं एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की ओर से ‘‘सात मई को या उसके आसपास’’ दिए गए ‘‘सार्वजनिक बयानों/टिप्पणियों’’ का स्वतः संज्ञान लिया है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने छह और सात मई की दरमियानी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

आयोग ने कहा कि ये टिप्पणियां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में थीं और इस मामले में महमूदाबाद को आयोग के समक्ष तलब किया गया है।

नोटिस के साथ महमूदाबाद की टिप्पणियों को संलग्न किया गया है। उनमें से एक में प्रोफेसर ने कहा था कि कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना करने वाले दक्षिणपंथी लोगों को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या और संपत्तियों को ‘‘मनमाने ढंग से’’ गिराए जाने के पीड़ितों के लिए सुरक्षा की मांग करनी चाहिए।

एसोसिएट प्रोफेसर ने कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मीडिया ब्रीफिंग को ‘‘दिखावटी’’ बताया था। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन दिखावटीपन को जमीनी हकीकत में बदला जाना चाहिए, अन्यथा यह सिर्फ पाखंड है।’’

आयोग ने कहा कि महमूदाबाद की टिप्पणियों ने ‘‘कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सहित वर्दी धारण करने वाली महिलाओं के अपमान और भारतीय सशस्त्र बलों में पेशेवर अधिकारियों के रूप में उनकी भूमिका को कमतर आंकने’’ के संबंध में चिंताएं उत्पन्न की हैं।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पिछले सप्ताह विदेश सचिव विक्रम मिसरी और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया को जानकारी दी थी।

आयोग ने कहा कि महमूदाबाद की टिप्पणी तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का खुलासा करती है, जिसमें बार-बार "नरसंहार", "अमानवीयकरण" और "पाखंड" का उल्लेख किया गया है, जिससे सरकार और सशस्त्र बलों पर दुर्भावनापूर्ण सांप्रदायिक इरादे का आरोप लगाया गया है, साथ ही सांप्रदायिक तनाव को भड़काने और आंतरिक शांति को भंग करने का प्रयास किया गया है।

आयोग इन टिप्पणियों को सीमा पार आतंकवाद के जवाब में सैन्य कार्रवाइयों और महिला अधिकारियों की भूमिका को बदनाम करने, अशांति को भड़काने, विशेष रूप से सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाने और राष्ट्रीय अखंडता को कमजोर करने के प्रयासों के रूप में देखता है।

नोटिस में कहा गया है कि टिप्पणियां विश्वविद्यालय के संकाय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम 2018 से अपेक्षित नैतिक व्यवहार का उल्लंघन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\