खेल की खबरें | हरियाणा ने तीसरा महिला सीनियर राष्ट्रीय हॉकी खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा ने शनिवार को यहां महाराष्ट्र को शूटआउट में 3-0 से हराकर 14वां हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 खिताब अपने नाम किया।

पुणे, 23 मार्च हरियाणा ने शनिवार को यहां महाराष्ट्र को शूटआउट में 3-0 से हराकर 14वां हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 खिताब अपने नाम किया।

दोनों टीमें नियमित समय में 1-1 की बराबरी पर थीं।

यह हरियाणा का तीसरा राष्ट्रीय खिताब है, उसने 2013 और 2020 में भी ट्राफी जीती थी।

महाराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार रजत पदक जीता।

हरियाणा को भारतीय खिलाड़ी दीपिका ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर बढ़त दिलायी। महाराष्ट्र के लिए अक्षता अबासो ढेकाले ने बराबरी गोल किया।

इसके बाद शूटआउट में हरियाणा के लिए नवनीत कौर, ऊषा और सोनिका ने गोल किये।

महाराष्ट्र की प्रियंका वानखेड़े, आकांशा सिंह और रूतुजा डाडासो पिसाल गोल करने से चूक गयीं।

इससे पहले झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\