एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा: पिकअप वाहन के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के यमुनानगर जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

देश की खबरें | हरियाणा: पिकअप वाहन के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत

यमुनानगर, 22 जुलाई हरियाणा के यमुनानगर जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब गुमथला गांव से 15 कांवड़ियों का एक समूह हरिद्वार जा रहा था।

इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि छह को चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों ने वाहन को बारिश से बचाने के लिए उस पर तिरपाल लगायी थी और बीच में तिरपाल को टिकाए रखने के लिए लोहे का पाइप लगाया था।

गांव की संकरी गलियों से गुजरते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).