Harayana: अंबाला में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 28 मवेशी मुक्त कराए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को दो संदिग्ध पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके ट्रक से 28 पशुओं को मुक्त करा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अंबाला, 11 अप्रैल: हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को दो संदिग्ध पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके ट्रक से 28 पशुओं को मुक्त करा लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक पशुओं को ट्रक के जरिए कथित तौर पर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. यह भी पढ़ें : Mumbai Acid Attack: बुजुर्ग ने अवैध संबंध के शक में पत्नी के चेहरे पर फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि मोहम्मद वसीम वासी और सुखा असलम ने हरियाणा पुलिस को बताया कि वे पशुओं को पंजाब के भवानीगढ़ से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ले जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक इस संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद ट्रक को अंबाला छावनी से करीब पांच किलोमीटर दूर मोहरा गांव के पास दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग पर रोका गया.
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने ट्रक को रोकने के लिए मोहरा के पास नाका लगाया था, लेकिन जब ट्रक चालक ने बैरिकेड देखा तो उसने भागने की कोशिश की. पुलिस की टीम ने ट्रक का पीछा किया और उसे तथा उसके सहयोगी को पकड़ लिया. अधिकारी ने कहा कि वे पशुओं को वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे.
ट्रक पर उत्तर प्रदेश का पंजीकृत नंबर था, वह अंबाला शहर की तरफ से आ रहा था और उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम, 2015 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि मवेशियों को यहां एक गौशाला में ले जाया गया और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

