देश की खबरें | अगले सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में योग को अलग विषय के रूप में शामिल करेगा हरियाणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में योग को अलग विषय के रूप में शामिल किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो दिसंबर हरियाणा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में योग को अलग विषय के रूप में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा योग परिषद की बैठक में लिये गए इस फैसले का उद्देश्य छात्रों के बीच योग अभ्यास करने की आदत पैदा करना है।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार ने राज्य में 1,000 और योगशालाएं स्थापित करने का भी फैसला किया ।

बयान में कहा गया है, ‘‘योग को एक अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाले अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में एक अलग विषय के रूप में स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नैतिक शिक्षा के अलावा शैक्षणिक सत्र 2016-17 के बाद से ही छात्रों को योग सिखाया जा रहा है।

बयान के अनुसार, ‘‘लेकिन, अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया है कि स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य या वैकल्पिक विषय होगा और स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक समिति का गठन किया है।”

बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही हरियाणा शायद देश का पहला राज्य बन जाएगा जिसने योग को स्कूलों में एक विषय के रूप में शामिल किया ।

बैठक में खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों द्वारा योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट