एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा : गंदे पानी से भरे तालाब में ड्रबने से तीन बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गांव के बंटी गोस्वामी शर्मा ने बताया कि बहल में खाड़ी वाले तालाब को अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किया गया था और फिलहाल इसमें गंदा पानी भरा हुआ है।

देश की खबरें | हरियाणा : गंदे पानी से भरे तालाब में ड्रबने से तीन बच्चों की मौत

गांव के बंटी गोस्वामी शर्मा ने बताया कि बहल में खाड़ी वाले तालाब को अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किया गया था और फिलहाल इसमें गंदा पानी भरा हुआ है।

उन्होंने बताया कि सुशील उर्फ गोलू (10), सचिन (11) और लखन (8) की सोमवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीन लड़के जब तलाब के किनारे बनी पगडंडी से गुजर रहे थे, तभी एक लड़के का पैर फिसल गया और वह तलाब में गिर गया। उन्होंने बताया कि उसे बचाने की कोशिश में बाकी दो लड़के भी डूब गए।

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने पर लोगों ने तीनों लड़कों बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दो लड़कों को हिसार तथा एक को भिवानी के अस्पताल में भेजा गया,लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक तीनों मृतक बहल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कक्षा 4, 6 तथा 2 के विद्यार्थी थे।

उन्होंने बताया कि तीनो लडक़ों के शवों को लोहारू के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे के समय बच्चे बकरी चराने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).