एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए जींद और कैथल के पदाधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बृहस्पतिवार को डिजिटल और आमने-सामने की हुई बैठक में यहां के पार्टी कार्यालय से भी पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। दो सत्रों में हुई बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, राजनीतिक गतिविधियों तथा सरकार द्वारा गत 600 दिनों में किए गए जन कल्याणकारी कार्यों पर मंथन किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए जींद और कैथल के पदाधिकारी

जींद, 24 जून हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बृहस्पतिवार को डिजिटल और आमने-सामने की हुई बैठक में यहां के पार्टी कार्यालय से भी पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। दो सत्रों में हुई बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, राजनीतिक गतिविधियों तथा सरकार द्वारा गत 600 दिनों में किए गए जन कल्याणकारी कार्यों पर मंथन किया गया।

जिला भाजपा कार्यालय में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन सैनी तथा महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा शामिल हुईं। कार्यसमिति की बैठक में जींद के अलावा कैथल तथा करनाल जिले के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदेश स्तरीय बैठक को देखते हुए भाजपा कार्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस बैठक में जींद के विधायक डा. कृष्ण मिढा भी मौजूद रहे।

कोरोना महामारी के मध्य आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी तकनीक के माध्यम से पांच स्थानों पर आयोजित हुई, जिसमें निर्धारित जिलों से आने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित हुए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा महज एक पार्टी नहीं है अपितु ऐसा परिवार है, जिसमें मुखिया सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों की चिंता करते हैं। राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय तथा स्वयं को तृतीय स्थान पर प्राथमिकता देने की परंपरा है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना के चलते आर्थिक मार झेल रहे लाखों परिवारों, किसान, छोटे दुकानदारों के लिए 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन सैनी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बारे में कहा, ‘‘कुछ लोग राजनीतिक वर्चस्व के लिए भोले भाले किसानों को बरगला रहे हैं।समय आने पर उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षा सामने आ जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून का विरोध करने वाले लोगों का किसानहित तथा इन कानूनों से कोई लेना देना नहीं है। उनका मकसद केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).