देश की खबरें | हरियाणा : किशोरी का अपहरण कर बलात्कार, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की महिला थाना पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के संबंध में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जींद (हरियाणा), 30 जुलाई जिले की महिला थाना पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के संबंध में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना इलाका निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ता की 14 वर्षीय बेटी 26 जुलाई को संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी और 28 जुलाई को घर लौटी।
उन्होंने बताया कि घर लौटकर किशोरी ने परिवार को बताया कि मीट मार्केट निवासी सन्नी ने उसका अपहरण किया था और उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को भी बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सन्नी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस इस संबंध में आगे की कारवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)