खेल की खबरें | हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को मात देकर पहली बार पीकेएल का खिताब अपने नाम किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया।
पुणे, 29 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया।
खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलोई के शानदार प्रदर्शन के कारण हरियाणा स्टीलर्स ने आसानी से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
हरियाणा स्टीलर्स के लिए शिवम पटारे ने नौ, शादलोई ने सात और विनय ने छह अंक अर्जित किये।
प्रो कबड्डी लीग के विजेता को तीन करोड़ रुपये और उपविजेता को 1.8 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया।
हरियाणा स्टीलर्स ने तेज शुरुआत की और शुरुआती कुछ अंक लेकर बढ़त बना ली।
देवांक और अंकित ने पटना पाइरेट्स के लिए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और गति को नियंत्रित रखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

